बेतुल

बैतूल नशे से व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र का नुकसान होता है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में, सामाजिक न्याय विभाग बैतूल की उपसंचालक रोशनी वर्मा के निर्देश पर, मेरा युवा भारत बैतूल द्वारा तथा अहिल्याबाई होल्कर महिला मंडल के सहयोग से शासकीय महिला आईटीआई परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए।  कार्यक्रम में बताया गया कि तंबाकू जैसी कुरीति का समाज में तेजी से उपयोग बढ़ रहा है। हमें समाज से इस बुराई को दूर करने के लिए सामूहिक रूप से विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई। इस मौके पर जयश्री शेषकर ने कहा कि नशे से व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र का नुकसान होता है। इस अवसर पर अहिल्याबाई होल्कर महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक शपथ ली गई और संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में धनंजय सिंह ठाकुर, जयश्री शेषकर, संजना धुर्वे, रीता उईके, पार्वती उईके, करीना परते, नंदिनी वरकड़े, पूजा खडिय़ा, नंदिनी उईके, संतोषी मोहबे, राशिम धुर्वे, याशिका बाथरी, प्रिया उईके, श्रुति धुर्वे, अनामिका भुसारे, रानी उईके सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button