खैरथल
विप्र गौरव सम्मान समारोह, विप्र प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भिवाड़ी । विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को दी वैदांता फार्मर अलवर रोड भिवाड़ी में विप्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सत्र 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान संजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला समाज है और इसमें प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को उनकी योग्यता और अभिरुचि के अनुसार अवसर मिलना चाहिए। विप्र फाउंडेशन ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और जागरूकता बढ़ा रहा है। शर्मा ने कहा चीन सीमा के पास अरूणाचल प्रदेश में 51 फीट ऊंची परशुराम जी की प्रतिभा लगा कर मोदी सरकार ने समाज को सम्मान दिया है बैग न का मुकाबला भगवान परशुराम का फरसा ही कर सकता है शर्मा ने कहा समाज के बच्चों को नौकरी की तरफ ही ध्यान नही देना चाहिए बल्कि नौकरी देने वाले बनने की ओर भी प्रयास करने चाहिए।
समारोह में संगीत,कला,पत्रकारिता,सरकारी सेवा में चयन,बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष भूदेव शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और संस्था समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में रैणागिरी धाम के बालकादेवाचार्य महाराज, संजय कौशिक, लो केंद्र कौशिक, पवन कुमार भारद्वाज, उमेश कांत वशिष्ट, जय भगवान शर्मा, सोनू भारद्वाज, महेंद्र शर्मा, सुभाष व्यास,बाबूलाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, खैरथल अध्यक्ष रामसिंह शर्मा जिला युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा, आकाश त्रिवेदी, छाजू राम शर्मा, प्रेम कौशिक, भारत शर्मा, अनूप कौशिक, रविंद्रशर्मा, प्रशांत शर्मा, निशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या मे जिले से पुरूष,महिला बच्चे मौजूद रहे कार्यक्रम मे सह भोज का आयोजन हुआ



