गोड्डा

गोड्डा हैंडबॉल कैम्प एवं प्रतियोगिता का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। गोड्डा हैंडबॉल संघ व झारखंड हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में बीते 16 मई से 31 मई तक गोड्डा के महागामा में हो रहे 15 दिवसीय हैंडबॉल समर कैम्प व कैम्प का हुआ भव्य समापन हो गया है। कैम्प के अंतिम दिन एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 5 टीम पुरुष वर्ग व 2 महिला वर्ग के टीम ने भागीदारी निभाई। भागलपुर, कहलगांव, दुमका, गोड्डा अकैडमी, गोड्डा डिस्ट्रिक्ट शामिल थे। जिसमे से पुरूष वर्ग गोड्डा एकेडमी व दुमका ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में गोड्डा अकैडमी टीम से दुमका टीम को 21 गोल के अंतर से शिकस्त दिया। विजेता की ट्रॉफी उठाई। वहीं, महिला वर्ग में गोड्डा अकैडमी ने गोड्डा डिस्ट्रिक्ट को 4 गोल से हराकर जीत हांसिल की। बता दें कि ये सारा आयोजन गोड्डा हैंडबॉल अकैडमी, महागामा के द्वारा आयोजित किया गया। जिसके कोच अभिषेक कुमार ऐन ॰ आई ॰ एस कोच व सीनियर नेशनल खिलाड़ी है।  इस पूरे 15 दिन के कैम्प व टूर्नामेंट को सफल रूप से आयोजित करने में गोड्डा हैंडबॉल संघ के सचिव जय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनंत टेकरीवाल, मेंटर अनिल सवालिया, समाज सेवी आलोक भगत, नगर निगम अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, एबीवाई क्लासेज के फाउंडर अभिषेक झा, नीतीश, राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक कुमार  व बाहर जिला से आए महिला निर्णायक त्रूशा कुमारी व कुमारी दीपिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गोड्डा हैंडबॉल अकैडमी के टीम के कप्तान अजय, अक्षय, बिरजू , प्रियांशु,बाबू, फरहान, बादल, वीर राज ने कुशल प्रदर्शन करते हुए टीम को अच्छी बढ़त दिलाई। वहीं, विष्णु कुमार जॉकी बतौर गोलकीपर थे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जिताया। झारखंड हैंडबॉल संघ के महासचिव इमरान मसूद ख़ान, कोषाध्यक्ष शमीम अहमद, हसन इमाम मलिक, इम्त्र्याज़ अहमद, विशाल कुमार, अनिल कुमार ने इस पूरा कैम्प व टूर्नामेंट के सफल आयोजन व समापन कराने में गोड्डा हैंडबॉल संघ व अकैडमी को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button