झुंझुनू
समिति ने किया डॉ जितेन्द्र बोयल का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गुढ़ागौड़जी। भौड़की गांव के सार्वजनिक पुस्तकालय विकास समिति की तरफ से डाॅ जितेन्द्र बोयल को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्राप्त करने पर पुस्तकालय परिसर में मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ बोयल ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जगावर कुमावत, अमरचंद मीणा, डॉ मुकेश मीणा, डॉ विरेन्द्र मीणा, सुरेश बोयल पोषाणा,गोपीचंद जांगिड़, सज्जन व्यास, अरविंद टेलर, विजय टेलर सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

