झुंझुनू

किशोरपुरा में जंगली जानवरों का आतंक एक ही परिवार की 20 भेड़ बकरियों को बनाया शिकार 

वन विभाग के अधिकारियों के सामने फूटा गुस्सा, जंगली जानवरों को भगाओ गांव बचाव के लगे नारे 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। किशोरपुरा गांव की ढाणी भारमवाला में गुरुवार  की रात गरीब किसान चरवाहा दलीप उर्फ पांडू सैनी के खेत में बंधी लगभग 20भेड़ बकरियों को जंगली जानवरों ने मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार पांडु उर्फ दलीप सैनी तीन दिन पहले ही अपने घर पर रोजी रोटी के लिए इन पालतू भेड़ बकरियो को खरीदा कर लाया था। इससे पहले पांडु आधे बांटे में पशु मालिक की मवेशिया चराया करता था। लोगो का कहना है कि रात्रि में भगेरे ने इनको मौत का शिकार बनाया है। 10भेड़ों और 2 बकरियों को नोचने के कंकाल मौके पर मिले है। एक भेड़ गंभीर घायल अवस्था में मिली है। जबकि 8 मवेशी लापता है। शेष 15 मवेशी जान बचाकर भाग गै जो मिल गए है। सुबह जब इसकी सूचना गांव के लीला राम खटाना ने सुरेश मीणा किशोरपुरा, रविंदर सिंह पोंख   को दी तो यह लोग भी घटना स्थल पहुंच गए जहां काफी संख्या में ग्रामीण पहले से मौजूद थे। सूचना के बाद मौके पर उदयपुरवाटी रेंजर धर्मवीर सिंह ओर उनकी टीम मौके पर पहुंची जहां पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत जानवरों का पोस्टमार्टम करवाया। चंवरा पुलिस चौकी का स्टाफ एवं स्थानीय पटवारी भी मौके पर पहुंच गए।जहां ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट करते हुए नारे बाजी की ओर स्थानीय गार्ड सरोज कुमारी की शिकायत कर उसे हटाने की मांग की। समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि किशोरपुरा में कई बार इस प्रकार की घटनाएं हो गई है। पूरे पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिदिन जंगली जानवर किसी ना किसी गरीब पशुपालक के मवेशियों को मौत के घाट उतार रहे हैं।अब यह बर्दाश्त से बाहर हो गया है। अब इसके लिए बड़ा आंदोलन तैयार करना होगा।जब तक इन जंगली जानवरों को ऐसे पहाड़ी क्षेत्र से निकाला नहीं जाएगा तब तक यह घटनाएं रुकेगी नहीं। उन्होंने कहा कि जानवर ही नहीं अब तो आम जन भी इनके खतरे से डर रहा है। रात्रि में मनुष्य को भी यह जानवर मौत का शिकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा लोकसभा और विधान सभा में गूंजना ही नहीं चाहिए बल्कि इसका समाधान भी अमल में लाना चाहिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत जानवरों के कंकाल उदयपुरवाटी उपखंड के सामने ले जाने को कहा। रेज़र धर्मवीर ने मुआवजा राशि दिलाने का पक्का आश्वासन दिया ओर नवीन कुमार  को नया फोरेस्टर  लगाए जाने की बात कही ।इसके बाद सुरेश मीणा किशोरपुरा ने ग्रामीणों को विश्वास में लेकर  मृत जानवरों को दफनाने के लिए भेजा। इस अवसर पर शिंभु दयाल सेनी, छगन सैनी, लीला राम खटाना, लीला राम सेनी,शीशराम ठेकेदार, रोहिताश भोपा, रामवतार ठेकेदार, जीता सैनी,शीशराम खटाना, वेदप्रकाश, सैनी, जिन्ना सैनी, युवा नेता रवींद्र सिंह पोंख, आदिवासी श्री मीन सेना के  प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, छोटू गुर्जर, रामनिवास सैनी  राकेश कुमार, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button