बरेली
विश्व पर्यावरण दिवस पर राधा कृष्ण मंदिर परिसर में वृक्षारोपण
बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के पीड़ित परिवारों की आवाज फिर उठी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 1999 से बंद पड़ी रबर फैक्ट्री परिसर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और समाज को हरियाली बढ़ाने का संकल्प दिलाया। पीड़ितों के परिवारजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों से वार्ता में लंबे समय से लंबित रबर फैक्ट्री से जुड़े मामले पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि इस घटना से प्रभावित कई परिवार वर्षों से अपने मूलधन और बकाया भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कई वृद्ध महिलाएं, जिन्होंने अपने पति खो दिए हैं, आज भी इस आशा में हैं कि उन्हें उनका रुका हुआ पैसा मिलेगा। यह मामला संसद में सांसद नीरज मौर्य द्वारा लोकसभा में भी उठाया जा चुका है, जिसके बाद जानकारी सामने आई कि फाइल अब कानून मंत्रालय में है। इस मौके पर लोगों को आश्वस्त किया गया कि मामले की गहनता से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे और सभी पीड़ित परिवारों के हक दिलाने का प्रयास किया जाएगा।




