बरेली

विकासखंड आलमपुर जाफराबाद में 08 जून को पेंशन योजनाओं के लिए लगेगा  संयुक्त कैम्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिनांक 08 जून 2026 की पूर्वान्ह 11ः00 बजे विकासखंड आलमपुर जाफराबाद में समाज कल्याण विभाग एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं- वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ आम जनमानस को मिल सके से सम्बन्धित संयुक्त कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपरोक्त योजनान्तर्गत समस्त पात्र लाभार्थी पहुंचकर अपना आवेदन एवं आवेदन से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तद्क्रम में विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की आम जनमानस से अनुरोध है कि विभाग द्वारा आयोजित कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button