मथुरा

बांकेबिहारी के द्वार पर श्रद्धालु की माैत

भीड़ और गर्मी के चलते बिगड़ी तबीयत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के वृंदावन में मध्य प्रदेश से परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की भीड़ के बीच मौत हो गई। गली नंबर 3 में श्रद्धालु की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकमास में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भीषण गर्मी के बीच एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना जनपद के ग्राम वमौरी निवासी 48 वर्षीय भरत सिंह लोधा  शनिवार दोपहर अपनी पत्नी राममूर्ति, मामा सुरेश लोधा तथा राजेश लोधा के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विद्यापीठ चौराहे से मंदिर की ओर बढ़ते समय श्रद्धालु को भारी भीड़ और तेज धूप के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षागार्ड मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button