भरत पुर
बन्देश्वर महादेव मन्दिर में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का तृतीय दिवस
भगवान शिव और माता पार्वती की झांकी ने मोहा मन

धार्मिक वृत्तान्त सुन भाव विभोर हुए श्रोता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में अधिक मास ( पुरुषोत्तम) के पावन अवसर पर 05 जून शुक्रवार से भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा कस्बे की फिजाओं में घुली। जहां कस्बे के कथा स्थल बन्देश्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला में 05 जून शुक्रवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का भव्य शंखनाद भव्य कलशयात्रा निकालने के साथ आगाज हुआ। जहां आयोजक समस्त बौहरा परिवार के सदस्य विष्णु बोहरा, लोकेश बोहरा,नरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि परमपिता परमात्मा की असीम कृपा से और संगक्षक रतन लाल जी बोहरा एवं ब्र्मा देवी एवं समस्त बौहरा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में कस्बे के बन्देश्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला में 05 जून शुक्रवार से 12 जून शुक्रवार तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा। वहीं बन्देश्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला में नीम करोरी बाबा की शरणागत भक्त एवं जयपुर से पधारी हुई बाल ब्रह्यचारणी कथा वाचिका व्यास डॉ0 कृष्णा पाठक अपनी अमृतमयी वाणी से भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं,दिव्य चरित्र,भक्ति तथा मानव जीवन के आदर्श मूल्यों का भाव पूर्ण वर्णन कर भक्तों को निहाल करेंगी। 05 जून शुक्रवार से 12 जून शुक्रवार 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से सायं 06 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का वाचन किया जाएगा। जहां आज श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचिका कृष्णा पाठक ने संगीतमय शिव पार्वती विवाह का प्रसंग का वर्णन किया, इस विवाह प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्वालु भाव विभोर हो गए। वहीं इस दौरान शिव पार्वती विवाह की भव्य झांकी का चरित्र चित्रण किया गया, ये झांकी श्रद्वालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं कथा का विश्राम आरती के बाद प्रसादी के वितरण के साथ किया।


