शामली

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा मंगलवार को दूसरी दिन भी जिले में बनाये गए सभी 11 परीक्षा केन्द्रों पर शंातिपूर्ण एवं कडी सुरक्षा व्यावस्था के बीच संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षकों के भी मोबाईल फोन लेने पर प्रतिबंध लगाया गया। दोनों पालियों में भारी पुलिस बल परीक्षा केन्द्रों के बाहर तैनात किया गया था।
मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा जिले के सभी 11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में सवेरे 10 बजे प्रारंभ हुई। जिसके लिए सवेरे 8 बजे से ही परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यार्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया था। लंबी लंबी लाईनों में लगने के बाद कडी जांच, तलाशी, थर्मन और आई स्कैनिंग के बाद ही पूरी जांच पडताल की गई और फिर परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश दिया गया। इस दौरान अभ्यार्थियों को किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तु को नही ले जाने दिया गया। सवेरे दूसरे जनपदों से आने वाले अभ्यार्थी दौडते हुए अपने केन्द्रों पर पहुंचे, जहां उनकी जांच के बाद भी प्रवेश दिया गया था।परीक्षा के लिए बनाये एक सेक्टर मजिस्ट्रेट ने हिन्दू कन्या इंटर कालेज, वीवी इंटर कालेज, बिग्रेडिया होशियार सिंह इंटर कालेज पर बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने तैनात पुलिसकर्मियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने के निर्देश दिऐ। प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रथम पाली में पंजीकृत 4392 अभ्यार्थियों में से 3632 उपस्थित रहे, जबकि 760 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोडी है। वही द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई है। द्वितीय पाली में पंजीकृत 4392 अभ्यार्थियों के सापेक्ष 3682 उपस्थित रहे, जबकि 712 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल पंजीकृत 8784 अभ्याथियांें में से 7312 उपस्थित रहे, जबकि 1472 अनुपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button