शामली

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को डीएम आलोक यादव और एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद में 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित हो रही भर्ती परीक्षा के तहत डीएम और एसपी ने कैराना स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज तथा विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। डीएम आलोक यादव ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखने तथा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button