
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में एक सैलून संचालक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तस्लीम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तस्लीम पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक पक्ष की ओर से असगर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर लोनी कोतवाली में आमिर, फैजल, शेरुद्दीन और रूबी नामक चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक, तस्लीम पूर्व में यूनुस हत्याकांड के मामले में जेल गया था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही



