
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा (राजस्थान) के टपूकड़ा और खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके और आगजनी तथा जयपुर मे पटाखा फैक्ट्री मे आग से जनहानि के बाद जिले का प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है क्षेत्र के विभिन्न अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण ठिकानों पर पुलिस की पैनी नजर है इसी के तहत् गुरूवार शाम खैरथल पुलिस ने शहर की दो दुकानों पर छापामारी की ये इलाके के बड़े पटाखा व्यापारी मानें जाते है
थाना पुलिस टीम ने शहर में पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना पर दो दुकानों पर अचानक छापेमारी की कार्रवाई की।
पुलिस टीम के अचानक पहुंचने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान दुकानों से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी के बंडल पैकेट बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पटाखों के भंडारण, लाइसेंस तथा सुरक्षा मानकों से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की।
सूत्रों के अनुसार इस अभियान के तहत शहर में कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और बाजार में चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बिना अनुमति विस्फोटक सामग्री के भंडारण को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया की इस मामले में दो व्यापारियों नवीन पुत्र लेखराज व इन्द्र कुमार पुत्र उद्धवदास को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा बरामद आतिशबाजी का सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है । कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामद सामग्री और संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


