22 जून 2026 जनआक्रोश रैली सह आजसु पार्टी स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कसमार में बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। आगामी 22 जून 2026 को गोल्फ ग्राउंड धनबाद में आजसु पार्टी की स्थापना दिवस एवं जन आक्रोश रैली को सफल बनाने तथा कसमार प्रखंड के आजसु पार्टी के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आज कसमार प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र में एक बैठक की गई। बैठक में बुथ स्तरीय BLA 2 की भागीदारी चयन सहित स्थापना दिवस में भागीदारी को लेकर विचार विमर्श किए गए। इसी तरह कसमार प्रखंड के दक्षिण क्षेत्र में भी बैठक आज शुक्रवार को किए गए। जिसमें संगठन की मजबूती विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा किए गए। इस अवसर पर BLA प्रभारी राजेश विश्वकर्मा, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, जिला उपाध्यक्ष धनलाल कपरदार , दांतु पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर नायक, सोनपुरा पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम, सुरजीत सिंह, जिला प्रवक्ता उमेश जायसवाल, अध्यक्ष महेंद्रनाथ महतो, उमेश महतो, रामकिशुन महतो ,मनोज महतो, वीरेंद्र करमाली, सपन ठाकुर आदि उपस्थित थे।



