गोमिया में भाजपा द्वारा एसआईआर के तहत बीएलए टू का कार्यशाला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया बैंक मोड़ स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एसआईआर के तहत बीएलए टू का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा के मंत्री दिलीप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा सुरेंद्र राज, भाजपा नेता सह एसआईआर प्रभारी लक्ष्मण कुमार नायक, भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर के तहत राज्य में मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है और इसमें बीएलओ टू का कार्य काफी महत्वपूर्ण है। इसमें सभी पात्रता रखने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाना है और जो अयोग्य हैं, उनका नाम सूची से हटवाना है। इस कार्य को पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए टू को गंभीरता से लेना है। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी इसका मॉनिटरिंग करना है। कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करते हैं और बूथ स्तर पर भी सही मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना उनका कर्तव्य होना चाहिए। वहीं जरूरत पड़ने पर पार्टी के वरीय पदाधिकारियों से भी राय मशविरा करना चाहिए। मौके पर भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रमोद राम, साड़म मंडल अध्यक्ष ऊषा चौहान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री बिनोद पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी, रामजी प्रसाद, गंदौरी राम, शिवशंकर दुबे, प्रेमलाल साव, दुलाल प्रसाद, दीपक ठाकुर, अजय तिवारी, ओमकिंकर वर्मा, भरत स्वर्णकार, शीला रानी, आशा देवी, संदीप प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, तामेश्वर प्रजापति, योगेंद्र प्रसाद, अजय पांडेय, रोहित स्वर्णकार, शंभू लाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




