पाकुड़
गायबथान पंचायत के दुकान टोला में 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध, ग्रामीणों को मिली राहत
25 kVA transformer provided in Dukan Tola of Gayabthan Panchayat; villagers get relief.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के गायबथान पंचायत अन्तर्गत दुकान टोला एवं लोगांव स्कूल टोला में जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू की पहल पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।



