बरेली
जिला अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना का उपजा प्रेस क्लब में मनाया गया जन्मदिन
डॉ. पवन सक्सेना को राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी बधाई

पत्रकारों ने कहा- समाजसेवी पत्रकारिता की मिसाल हैं डॉ. पवन सक्सेना
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : उपजा प्रेस क्लब बरेली के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उपजा प्रेस क्लब में सुबह से शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और पत्रकारिता जगत की नामचीन हस्तियों ने डॉ. सक्सेना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. पवन सक्सेना ने पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में उपजा प्रेस क्लब ने न सिर्फ पत्रकार हितों के लिए बड़े काम किए, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि बरेली में डॉ. पवन सक्सेना की तारीफ हर जुबान पर है। उन्होंने कलम के साथ समाजसेवा को जोड़कर एक नई मिसाल पेश की है।
इस मौके पर राज्यपाल और मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद , झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ. पवन सक्सेना को बधाई दी और आशीर्वाद दिया। वहीं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल खुद प्रेस क्लब पहुंचे और केक काटकर जन्मदिन मनाया। विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और भाजपा नेता आदेश प्रताप सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, निर्भय सक्सेना, विकास सक्सेना, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, राजेश जसोरिया, विशाल मेहरोत्रा समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा और उपजा महामंत्री मुकेश तिवारी, अनूप मिश्रा, आलोक गुप्ता (सिटिल),नीरज आनंद, ललित कश्यप, शुभम सिंह, आर.के. जोशी, संजीव गंभीर समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी डॉ. सक्सेना को बधाई दी। सभी ने कहा कि डॉ. पवन सक्सेना युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. मनोज मिश्रा, अरुण पाठक, इंद्र देव त्रिवेदी समेत शहर के साहित्यकारों ने डॉ. पवन सक्सेना के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सक्सेना ने समाजसेवी पत्रकारिता को नई दिशा दी है। उपजा प्रेस क्लब में सुबह से देर शाम तक शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। पूर्व विधायक विजय पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज हरित, सचिव दीपक पांडे समेत सैकड़ों लोगों ने डॉ. पवन सक्सेना को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। बरेली में डॉ. पवन सक्सेना की समाजसेवी पत्रकारिता की हर कोई तारीफ कर रहा है।




