अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) इकाई जिला सिंगरौली के द्वारा ग्राम हरदी मे भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया

सिंगरौली। धर्म एवं न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले, भगवान विष्णु के षष्टम अवतार, ज्ञान, शक्ति और शील के प्रतीक भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) इकाई जिला सिंगरौली के द्वारा ग्राम हरदी मे पं. दिनेश पाण्डेय (उपाध्यक्ष) की अगुआई मे एवं संगठन प्रमुख पं. भगवान तिवारी जी की अध्यक्षता मे भगवान शिवजी के मंदिर मे ग्रामवासियों के साथ बड़े ही भक्तिभाव से भगवान परशुराम जी का पूजन-अर्चन कर जन्मोत्सव मनाया तथा साथ ही भगवान शिव मंदिर के बगल मे परशुराम धर्मशाला हेतु विधिवत पूजन अर्चन कर भूमि पूजन किया गया।
इनकी रही उपस्थिती : पं. दिनेश पाण्डेय (उपाध्यक्ष), कार्यकारी अध्यक्ष पं. हरिबंश द्विवेदी, पं. विनोद कुमार मिश्रा (परशुराम सेना जिलाध्यक्ष), पं. श्यामसुंदर दुबे, रामलल्लू दुबे, दीपक पाण्डेय, सरोज पाण्डेय, कपिल देव पाण्डेय, हरीनारायण पाठक, सुशील पाण्डेय, मेवालाल पाण्डेय, बच्चा राम पाण्डेय, राम नन्दन पाण्डेय, रावेन्द्र पाण्डेय, नील कमल पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय, भानु दुबे, महेंद्र पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, सुदीप पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, बबुअन पाण्डेय, मानिक चन्द्र तिवारी, अवधेश पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, अनिल पाण्डेय आदि विप्रों की उपस्थिती रही।