बरेली
आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के क्रम में बरेली आकाशवाणी प्रशासन आयोजित करेगा वॉकॉथन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के महोत्सव के क्रम में पूरे भारतवर्ष के आकाशवाणी केन्द्रों में आयोजित वॉकॉथन आकाशवाणी बरेली के स्थापना दिवस के अवसर पर 17 जून सुबह 6 बजे वॉकॉथन सामूहिक पैदल यात्रा आकाशवाणी बरेली के परिसर से आई.टी.बी.पी.तक आयोजित करी जाएगी। स्थानीय केंद्राध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें प्रसारण अधिकारी, कर्मचारी और श्रोताओं के साथ ही आम जनता भी भाग लेंगे। इसके उपरांत सुबह 09 बजे प्रांगण में आकाशवाणी बरेली का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।



