भरत पुर

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बुधवार को भुसावर थाने का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बुधवार को भुसावर थाने का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वागत कक्ष, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय तथा पुलिस क्वार्टर्स सहित थाना परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
एसपी मीणा ने थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही वांछित एवं फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button