बरेली
आकाशवाणी बरेली ने स्थापना दिवस पर किया वॉकॉथन पैदल दौड़ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के महोत्सव के क्रम में पूरे भारतवर्ष के आकाशवाणी केन्द्रों में आयोजित की गई वॉकॉथन के क्रम में स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 6 बजे योग प्रशिक्षक ऋतु चौधरी और कनिका चौधरी ने योगाभ्यास करवाया इसके साथ ही योग सत्र का शुभारंभ हुआ। उसके बाद वॉकॉथन सामूहिक पैदल दौड़ आई.टी.बी.पी.तक और वापस आकाशवाणी परिसर तक आयोजित की गई। जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए। इसमें अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, डॉक्टर, श्रोताओं और आम जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत आकाशवाणी बरेली का स्थापना दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय केंद्राध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पुरातन काल से योग को अपनाकर मन मस्तिष्क स्वस्थ और शांत रखकर दीर्घायु प्राप्त की जाती थी। इसलिए हमको योग अपनाना चाहिए। हमारा आकाशवाणी बरेली केन्द्र दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे। प्रसिद्ध सिने अभिनेता संजय मिश्रा और विश्व प्रसिद्ध बांसुरी एवं शहनाई वादक राजेंद्र प्रसन्ना के साथ ही पूरे देश और विदेशों से भी स्थापना दिवस के शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं जिसके लिए आप सभी साथी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम अधिशासी गौरव सक्सेना ने कहा कि अब योग से संबंधित कार्यक्रम और सत्र आयोजित किए जाएंगे और उनका प्रसारण भी होगा। अभियांत्रिकी प्रमुख अतुल सक्सेना ने कहा कि स्थापना दिवस की सभी साथियों और श्रोताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर देवेन्द्र रावत, डॉ. रविन्द्र कुमार, बृजेश तिवारी, शीशपाल, सत्यपाल, अशोक झा, हरीश, अशोक कुमार, सुरेन्द्र, तेजपाल, रोचना, नदीम इकबाल आदि उपस्थित रहे। पथ संचालन में यातायात पुलिस से टी.एस.आ.कपिल राघव, पीतम सिंह, रविन्द्र चौहान, शहाबुद्दीन, अर्जुन सिंह, चन्द्र वीर का रहा।



