खैरथल
दादा पीपल वाले स्थान पर आयोजित आम भंडारा में उमड़ी श्रद्धा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के रेल फाटक 92 के समीप दादा बेगराज (दादा पीपल वाले )का वार्षिक आम भंडारा गुरुवार को आयोजित किया गया।
कमेटी के सदस्य कैलाश जांगिड़ ने बताया की ख्याति प्राप्त दादा के स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे रात्रि सतसंग का आयोजन किया गया ! सुबह भोग के पश्चात आम भंडारा चालू किया गया। स्थान पर पहुँचे समाज के लोगो ने मत्था टेक मन्नत मांगी भंडारे में व्यवस्था में महेंद्र जांगिड़, हजारीलाल, फूलचंद जांगिड़, हरगोबिंद, जस्सू राम, लक्की, सत्यनारायण, हितेश, हरद्वारी, मोहन, महाबीर, रोहिताश, खेमचंद सैनी ने सहयोग किया।




