बरेली

कांग्रेसियों ने गौ सेवा की और सरकारी गौशालाओं की दयनीय दशा पर दुख प्रकट किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली तत्वावधान में आज लाल फाटक स्थित भामाशाह नामक निजी गौशाला में देश के जननायक व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर गायों की सेवा कर उनका जन्म दिवस मनाया और गायों का गोबर हटाकर उन्हें पानी पिलाया व हरा चारा एवं गुड खिलाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा  हमारे  नेता प्रतिपक्ष  राहुल  गांधी जी का कल जन्म दिवस है, हम आज ही उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, महेंद्र पाल गंगवार, इं. जीशान अफरीदी, रेहान बसीरी,सुरेश दिवाकर, एम.के. घोष, तीरथ मधुकर, जितेंद्र बाबू, गौरांग देव, रमेश बाबू, पूनम सिंह,मोनी दिवाकर एवं उपासना लॉयल, आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button