बरेली

राहुल गांधी जी का जन्मदिवस महानगर कांग्रेस कमेटी ने मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग  धर्मकांटा स्थित कार्यालय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर केक काट कर और  कुष्ठ आश्रम में फल वितरित करके मनाया गया. कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं मिठाई वितरित कर राहुल गांधी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने  राहुल गांधी जी की दीर्घायु की कामना। कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी शिक्षक विधायक डॉ मेहंदी हसन ने मुख्य वक्ता के रूप में जननायक राहुल गांधी के जन्म दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी का समर्पण और जनसेवा का भाव युवाओं को प्रेरित करता है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button