बेतुल

बैतूल हमलापुर में बैलगाड़ी प्रोजेक्ट के पास सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोप

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
हमलापुर में बैलगाड़ी प्रोजेक्ट के आसपास स्थित सरकारी भूमि पर तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर लोगो में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पटवारी गोपाल महस्की जिस भी क्षेत्र में जाता है वहां पर अतिक्रमण काफी तेजी से बढ़ता है क्षेत्र में लगातार सरकारी जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग और राजस्व अमला इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सरकारी भूमि का बड़ा हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में आ सकता है।
आम जनता के अनुसार बैलगाड़ी प्रोजेक्ट के आसपास पिछले कुछ समय से जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे की गतिविधियां बढ़ी हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर प्लॉटिंग और कब्जे किए जा रहे हैं। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि कई बार मौखिक रूप से अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मामले पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।लोगो के बीच यह चर्चा भी है कि सरकारी भूमि के संबंध में कथित रूप से आर्थिक लेनदेन की शिकायतें सामने आ रही हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी तक किसी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।
लोगो का कहना है कि यदि सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे क्षेत्र का राजस्व रिकॉर्ड जांचा जाए, सीमांकन कराया जाए तथा जिन स्थानों पर अवैध कब्जे पाए जाएं वहां तत्काल कार्रवाई की जाए।
क्षेत्र के नागरिकों का मानना है कि सरकारी भूमि सार्वजनिक हित और विकास कार्यों के लिए सुरक्षित रखी जाती है। ऐसे में यदि उस पर अतिक्रमण होता है तो भविष्य में विकास योजनाओं और जनहित कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राजस्व विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button