ललितपुर

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

चंपत राय के नाम से किया भिक्षाटन, नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में कथित अनियमितताओं एवं चंदा चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप चंपत राय के नाम से भिक्षाटन कर अपना रोष व्यक्त किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है और मंदिर निर्माण से जुड़े धन के उपयोग में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदे के उपयोग को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में जिला महासचिव अनूप ताम्रकार, मीना राजा, हजारीलाल राजपूत, रामचरण झा, गणेश राम, रमेश झा, बलिराम लोधी, सुमित प्रजापति, अमित जैन, नीरज बबेले सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामचरण झा का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button