ललितपुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

सदर विधायक, डीएम-एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग किया योग

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर नियमित योग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित और आत्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से कार्यक्षमता, एकाग्रता तथा तनाव प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार होता है, जिससे पुलिस बल अपने दायित्वों का अधिक दक्षता और समर्पण के साथ निर्वहन कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति है, जो स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन तथा पुलिस कर्मियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी योग के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया। उधर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी थानों में भी योग शिविर आयोजित किए गए, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। योग दिवस के आयोजन से पूरे पुलिस विभाग में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश प्रसारित हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button