बेतुल

बैतूल सरकारी निर्माण की आड़ में रेत डम्पिंग का आरोप, अनुमति निरस्त करने की मांग

नजूल भूमि पर एक हजार घनमीटर से अधिक रेत भंडारण को लेकर शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
बैतूल। जिला जेल के समीप नजूल शीट क्रमांक 12 के प्लाट क्रमांक 13/3 पर किए गए रेत भंडारण को लेकर विवेकानंद वार्ड निवासी आशीष शर्मा ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर रेत डम्प की अनुमति को नियम विरुद्ध बताते हुए इसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित स्थल पर एक हजार घनमीटर से अधिक रेत का भंडारण किया गया है, जबकि इसके लिए दी गई अनुमति नियमों के अनुरूप नहीं है। शिकायतकर्ता के अनुसार अन्नपूर्णा नामक कंपनी को पहले से ही जेल निर्माण सहित अन्य शासकीय निर्माण कार्यों के लिए कढ़ाई स्थित निर्माण स्थल पर रेत भंडारण की अनुमति प्राप्त है। आरोप है कि कंपनी ने शासकीय निर्माण कार्यों का हवाला देते हुए हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ से सांठगांठ कर करीब एक वर्ष पूर्व पत्र प्राप्त किया और उसके आधार पर नजूल शीट क्रमांक 12 के प्लाट क्रमांक 13/3 पर रेत भंडारण की अनुमति हासिल कर ली।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि संबंधित प्लाट पर कंपनी द्वारा कॉलोनाइजिंग से जुड़े निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं, जिसके लिए नियमानुसार अधिकतम 50 घनमीटर रेत भंडारण की ही अनुमति मिल सकती है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंपनी ने अपने अन्य शासकीय निर्माण कार्यों का हवाला देकर खनिज विभाग को गुमराह किया और अधिक मात्रा में रेत भंडारण की अनुमति प्राप्त कर ली, जो सीधे तौर पर धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। आशीष शर्मा ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अनुमति निरस्त करने तथा दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button