सीसीएसयू में एमआईईटी की छात्राओं का जलवा, प्रथम और द्वितीय रैंक पर कब्जा
यूनिवर्सिटी टॉपर्स देने की परंपरा बरकरार, छात्राओं ने रचा नया कीर्तिमान

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा किरण ने 9.32 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की वर्धा पांडेय ने 9.12 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा सलोनी ने 82.45 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया, वही निधि तोमर एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में 89.78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में दूसरी रैंक प्राप्त किया। ।इस उपलब्धि पर एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान के विद्यार्थी हर वर्ष सीसीएसयू की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में भी एमआईईटी के छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रहती है। साथ ही डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की मेरिट में भी संस्थान लगातार बेहतर प्रदर्शन कर मेरठ का नाम रोशन कर रहा है।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय संस्थान के अनुभवी शिक्षकों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और छात्र-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण को दिया।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह तथा विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश सिंह ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


