संभल

रोटरी क्लब संभल मिडटाउन का सत्र समापन

धन्यवाद एवं सम्मान समारोह व नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल। रोटरी क्लब संभल मिडटाउन द्वारा शनिवार, 28 जून को गोल्डन स्पून रेस्टोरेंट, संभल में सत्र 2025–26 के समापन, धन्यवाद समारोह एवं सत्र 2026–27 के पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में वर्षभर मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों के बल पर क्लब ने सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य संपन्न किए।
इस अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रोटेरियन गौरव वार्ष्णेय, रोटेरियन अमित गुप्ता, रोटेरियन अमन वार्ष्णेय, रोटेरियन शिवांश अग्रवाल, रोटेरियन पंकज ठाकुर सहित अन्य रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। क्लब सदस्य मनोज वार्ष्णेय,पंकज ठाकुर को सफल कांवड़ सेवा के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब द्वारा आयोजित कल्चरल प्रोग्राम एवं पूल पार्टी के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रभात रस्तोगी, शिवांश अग्रवाल, निखिल शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं क्विटी गंभीर ,और नीरज भारद्वाज को सफल सद्भावना दिवस एवं नगर कीर्तन के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब एवं समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए ,,टिंकू टंडन, वेद चहल, विशाल मोंगिया, मनीष अग्रवाल, प्रियांशु वार्ष्णेय, को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 45 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रोटेरियन सुमित वार्ष्णेय को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।अन्य सेवा में , आलोक गुप्ता, चंद्रेश आर्य प्रवीण वर्मा,पराग आर्य,शुभम वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया
क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन अवधेश वार्ष्णेय ,प्रिय रत्न आर्य को रोटरी एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।क्लब में नए सदस्य विपिन गुप्ता , अमित वार्ष्णेय, पवन,क्षितीज को माला पहनाकर स्वागत किया गया,
समारोह के दौरान सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। रोटेरियन सुमित अग्रवाल ने अध्यक्ष तथा रोटेरियन गौरव वार्ष्णेय ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन प्रशांत वार्ष्णेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी रोटरी की सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से पूर्व की भांति सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।समारोह का समापन रोटरी फेलोशिप, आपसी सौहार्द एवं स्नेहभोज के साथ हुआ। कार्यक्रम में क्लब के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button