
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल – जुनावई विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के प्रखण्ड जुनावई की एक महत्वपूर्ण बैठक , सुबह 11 बजे जती बाबा मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
इस बैठक में संगठन की आगामी। कार्ययोजनाओं व क्षेत्र में हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री गौरव प्रताप व विभाग प्रमुख रविकांत महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और आगामी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
बैठक में विहिप के मोहित, जिला अध्यक्ष अमित, सहित प्रखण्ड जुनावई के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। प्रखण्ड संयोजक बजरंग दल, दीपक यादव ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर व अधिक सशक्त बनाना तथा युवाओं को राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूक करना है।



