दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

संगठन पूरी तरह डर गया है: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में विहिप पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संगठन इस मुद्दे से घबरा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विहिप का अपने ही लोगों को गवाह के तौर पर पेश न कर पाना यह साबित करता है कि उनके अध्यक्ष आलोक कुमार ने सरेंडर कर दिया है।
राम जन्मभूमि चंदा चोरी के आरोपों को लेकर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा पुलिस को लिखे गए पत्र पर अब आम आदमी पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए विहिप पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विहिप अध्यक्ष के इस कदम से यह साफ हो गया है कि संगठन इस बात से बहुत परेशान है कि देश भर में चंदा चोरी का मुद्दा उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विहिप के इरादे साफ नहीं हैं। अगर उनके इरादे साफ होते, तो वे खुद कहते कि उनकी संस्था के भीतर ही ऐसे कई लोग हैं जो इस मामले में सामने आकर गवाही देना चाहते हैं, क्योंकि इस ट्रस्ट में उनके ही संगठन से जुड़े लोग शामिल थे।
आप नेता ने आगे कहा कि विहिप ने अब तक अपनी तरफ से एक भी गवाह पेश नहीं किया है। इसका सीधा मतलब यह है कि आलोक कुमार ने एक तरह से सरेंडर कर दिया है। उन्होंने यह मान लिया है कि उनकी पार्टी या संगठन के लोग चंदा चोरी के इस मामले में गवाह बनने को तैयार नहीं हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button