कानपुर
रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में भव्य अलंकरण समारोह संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज बिठूर में बुधवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी (अलंकरण समारोह) का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन रोहित मिश्रा एवं को-फाउंडर शिल्पा मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान कर उन्हें विभिन्न नेतृत्व दायित्व सौंपे। विद्यालय की छात्रा अनन्या सिंह को हेड गर्ल तथा अव्यय दीक्षित को हेड बॉय चुना गया। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल ऋषभ श्रीवास्तव ने नवनियुक्त छात्र नेताओं को शपथ दिलाई तथा उन्हें उनके पद की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन रोहित मिश्रा ने कहा कि नेतृत्व केवल पद या बैज तक सीमित नहीं है,बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन और दूसरों के लिए उदाहरण बनने का अवसर है। विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए। प्रधानाचार्या सपना सिंह ने कहा कि इन्वेस्टिचर समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास,अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। छात्र नेताओं से अपेक्षा है कि वे अपने व्यवहार और कार्यों से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।



