दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही

मलबे में 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

दिल्ली । दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। यह हादसा सीमापुरी मछली बाजार में हुआ है।
दिल्ली के शाहदरा जिला के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और इंसिडेंट रिस्पांस टीम की ओर से राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
इमारत गिरने से आसपास के करीब चार से पांच मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मलबे में करीब 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना दोपहर करीब 3:15 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के लिए तीन वाटर टेंडर और एक इंसिडेंट रिस्पांस टीम को भेजा गया। दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार बचाव अभियान में जुटी हैं।
स्थानीय लोग और टीमें बचाव में जुटीं-स्थानीय लोग और अन्य संबंधित एजेंसियां भी राहत-बचाव अभियान में सहयोग कर रही हैं। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button