बरेली

साइबर क्राइम मूल्यांकन में बिथरी, भुता, सिरौली और हाफिजगंज अव्वल, थाना प्रभारी व साइबर टीम सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में सितंबर 2026 के साइबर क्राइम मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार थानों को सम्मानित किया गया। मासिक मूल्यांकन में थाना बिथरी चैनपुर, भुता, सिरौली और हाफिजगंज ने साइबर अपराध की रोकथाम, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय कार्य किया। इस पर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने अपने कार्यालय में चारों थानों के थाना प्रभारियों और साइबर सेल में नामित अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान एसपी दक्षिणी ने सभी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी कार्य कर साइबर अपराध नियंत्रण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button