कानपुर

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान का जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : कानपुर के दक्षिण क्षेत्र में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में शुभचिंतकों, व्यापारियों तथा महिलाओं एवं पुरुषों समेत सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला उपस्थित शुभचिंतकों ने जिलाध्यक्ष आशीष सचान को माला एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा विभिन्न उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की समारोह में जुटी भारी भीड़ ने व्यापारिक समाज और समर्थकों के बीच आशीष सचान की लोकप्रियता और उनके प्रति स्नेह को साफ दर्शाया समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी टी-20 के चेयरमैन संजय कपूर उपस्थित रहे इसके अलावा विधायक अभिजीत सिंह सांगा, विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व विधायक सतीश निगम, आलोक मिश्रा, अनुज मिश्रा, जितेंद्र सचान, राकेश सचान एडवोकेट, अंकिता सचान और मिथलेश पांडेय,मनीष श्रीवास्तव विकास दुबे समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं आशीष सचान समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने कहा, “आप सभी से मिला यह अपार स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है कानपुर का व्यापारिक समाज मेरा परिवार है और व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनके मान-सम्मान की लड़ाई लड़ना ही मेरा मुख्य ध्येय है आप सभी के इस अटूट विश्वास के लिए मैं सहृदय से आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि सदैव आपकी सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम के अंत में आशीष सचान ने आए हुए सभी अतिथियों,व्यापारियों और शुभचिंतकों का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button