ललितपुर

जखौरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नगवास निवासी आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जखौरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जखौरा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए झन्डू ठाकुर उर्फ मुलायम (42 वर्ष) पुत्र हनुमत, निवासी ग्राम नगवास, थाना जखौरा को सोमवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (त्वरित न्यायालय), ललितपुर के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी जनपद में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। अभियान के तहत ऐसे अभियुक्तों की लगातार तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस के नेतृत्व में थाना जखौरा पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button