संभल

बाल विवाह के खिलाफ बच्चों की बुलंद चिल्ड्रन अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने ली शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सम्भल। जनपद में बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चल रहे व्यापक अभियान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर सराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिला प्रशासन प्रयत्न संस्था के संयुक्त प्रयासों से चल रहे इस अभियान में बच्चों को बाल विवाह बाल मजदूरी और बाल तस्करी जैसे गंभीर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली। छात्रों से कहा गया कि वे अपने आसपास होने वाले किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस आपातकालीन नंबर 112 पर दें ताकि ऐसे प्रयासों को समय रहते रोका जा सके। कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी ने बच्चों को बाल अपराधों के विभिन्न रूपों के बारे में जानकारी दी और बताया कि 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब समाज का हर वर्ग आगे आएगा बच्चों को जागरूकता की सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए उन्होंने उनसे बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर फील्ड को ऑर्डिनेटर सिराज अहमद विद्यालय इंचार्ज जावेद हुसैन आंगनवाड़ी सुमन सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बाल अपराध मुक्त सम्भल के लक्ष्य को मजबूत आधार देने का सदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button