बरेली

श्री हरि मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व भव्य आरती, गूंजे जयकारे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
सुबह पंडित सुनील शास्त्री ने श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व श्रृंगार किया। शाम को श्री हरि संकीर्तन मंडल के रवि छाबड़ा, संजय आनंद, पंकज, सचिन सेठी, सौरभ व जतिन दुआ ने भजनों की रसधारा बहाई। इसके बाद सभी भक्तों ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान जी की सामूहिक आरती की। शयन आरती के बाद भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से हो रहा है। कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोरा, सचिव रवि छाबड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा व युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button