मात्र 19 माह तक कार्यवाहक प्रधानाचार्य रहे वरिष्ठ शिक्षक मंशा राम खिजूरी के प्रयासों ने जुवाड़ स्कूल को संवारा

एनपीटी ब्यरो
बूंदी! प्रधानाचार्या चित्रा जैन ने किया कार्यग्रहण। शिक्षक मंशा राम खिजूरी ने स्टाफ व स्थानीय भामाशाहों को साथ लेकर शिक्षा के प्रति समर्पित होकर विद्यालय विकास के लिए उठाया बीड़ा ।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुवाड़ में मंशा राम खिजूरी ने 31 अगस्त 2023 को वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान के पद के साथ ही विद्यालय के इंचार्ज के रूप में भी कार्य भार संभाला। विद्यालय की परिस्थितिया सीनियर स्कूल के अनुकूल नहीं होने के कारण अपने स्टाफ को भामाशाह बनने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद में पूर्व विद्यार्थियो व ग्रामीणों को प्रेरित किया। जिसकी बदौलत आज स्कूल में हर एक भौतिक सुख सुविधा उपलब्ध है सभी स्टाफ ने मिलकर कार्यालय हेतु प्रिंसिपल व टीचर काउंटर मेज, एक दर्जन कार्यालय हेतु कुर्सियां, प्रिंटर, संपूर्ण विद्यालय परिसर में इनवर्टर की व्यवस्था, विद्यार्थियो के पानी पिने के लिए सीमेंट की टंकी, वाटर कूलर, कालांश लगाने के लिए ऑटोमेटिक इलेक्ट्रीक बेल, सम्पूर्ण विद्यालय परिसर मे सीसीटीवीवी कैमरे, वाई-फाई कनेक्शन, एमडीएम रसोई घर मे सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की, गैस सेफ्टी डिवाइस भी लगाया गया, साइंस लैब के लिए रूम तैयार करवाया, बरसात से पुरी छत टपकती तो रोकने के लिए पूरी छत को प्लास्टीक तरपाल से ढका जिसकी खबरें प्रिंट मीडिया में छपी तो छत की मरमत भी ग्राम पंचायत द्वारा करवा दी गई। शौचालय कंपलेक्स भी ग्राम पंचायत के द्वारा बनवा दिया गया है। और शीघ्र ही विद्यालय प्रांगण में सीमेंट की टाइल्स भी ग्राम पंचायत द्वारा लगवा दी जाएगी।
इसके साथ ही सन 2023 में सभी बालकों को जर्सी व जूते मोजे वितरित करवाए। 2024 में भी सभी बालकों को जर्सीया वितरित करवाई गई । उक्त सभी कार्य भामाशाहो की मदद से पूर्ण करवाया।
विद्यालय की भौतिक सुख सुविधाओं के साथ-साथ विद्यालय का सत्र 2023-24 बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा और नामांकन वृद्धि सत्र 2024-25 मे 170 से 240 रही ।
खेल मे भी 2023 मे एक बालिका का खो-खो व 2024 मे चार बालिकाओं का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे चयन हुआ।
अब दिनांक तीन मार्च 2025 को राउमावि 72 सीड्डी के श्रीमती चित्रा जैन (उप प्रधानाचार्या) के प्रदोन्नति उपरांत राउमावि जुवाड़ में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यग्रहण किया। कार्यग्रहण के दौरान श्रीमती चित्रा जैन के साथ (श्री पवन जैन प्रधानाचार्य मुई) , श्री रविन्द्र जैन (प्रधानाचार्य गंडावर), श्री पारस जैन (उप प्रधानाचार्य), श्री आलोक शर्मा (व्याख्याता), श्री रामधन बेरवा (वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष), श्री महेंद्र राठौड़ (व्याख्याता), श्री कमल चौधरी (व्याख्याता), श्रीमती नीलम जादौन (व्याख्याता -शारीरिक शिक्षक) श्री अनिल कुमार जैन (एडवोकेट पूर्व स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पोक्सो कोर्ट) व स्थानीय विद्यालय से पूर्व स्कूल इंचार्ज मंशा राम खिजूरी, मीना जैन, सोहन मंगल, इस्लामुद्दीन खान, योगेश कुमारी, शिक्षा शर्मा, दिव्यराज, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे ।
इनका कहना
विद्यालय के भौतिक सुख सुविधा जुटाने मे विद्यालय के भामाशाह व सभी विद्वान साथी व विदुषी बहनों ने तन मन व धन से सहयोग दिया। मुझे पूर्ण आशा व विश्वास है कि आगे भी इसी प्रकार आप सब सहयोग करते रहेंगे। जिससे विद्यालय नये आयाम पर पहुँचे।



