गोड्डा

आसोता मदरसे में भव्य इजलास-ए-आम आयोजित

जुमे की नमाज में उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
महगामा। प्रखंड स्थित जमीतुल अल-इमाम अबील हसन अलीनदबी, आसोता मदरसा में शुक्रवार को भव्य इजलास-ए-आम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में महगामा सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। जुमे की नमाज के दौरान मदरसा परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और पूरा वातावरण इबादत, भाईचारे तथा आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मदरसे की शैक्षणिक एवं धार्मिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य निर्माण तथा समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। जुमे की नमाज की इमामत मदीना मुनव्वरा से तशरीफ लाए प्रतिष्ठित आलिम शेख अहमद अब्दुल वहिद अब्दुल हक़ ने कराई। वहीं, विशेष रूप से शेख हारून मलिक अब्दुल हक़ (मदीना मुनव्वरा) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। नमाज के बाद उलेमा-ए-किराम ने कुरआन और सुन्नत की शिक्षाओं पर अमल करने, अच्छे अखलाक अपनाने तथा समाज में अमन-ओ-अमान, इंसानियत और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीनी तालीम इंसान के चरित्र निर्माण की मजबूत बुनियाद है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता इकरारूल हसन, मदरसा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों से पधारे उलेमा-ए-किराम एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस इजलास-ए-आम को क्षेत्र के प्रमुख और यादगार धार्मिक आयोजनों में शामिल कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button