कानपुर
12 जुलाई 2026 रविवार को परमट श्री आनंदेश्वर मंदिर निकट पार्क में निर्धन कन्याओं का विवाह एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : सर्व कल्याण झाँकी कलाकार समिति (रजि.) के तत्वाधान 12 जुलाई 2026 रविवार को परमट श्री आनंदेश्वर मंदिर निकट पार्क में निर्धन कन्याओं का विवाह एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा शुक्रवार को कानपुर प्रेस क्लब में पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि समिति विगत छः वर्षों से निरंतर धार्मिक,सामाजिक, जनसेवा, रक्त दान,आँखों के इलाज हेतु फ्री कैम्प के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देती आ रही है। समाज सेवा की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष समिति ने निर्धन एवं जरूरतमंद कन्याओं के निःशुल्क सामूहिक विवाह का संकल्प लिया है। समिति का लक्ष्य भविष्य में लगभग 500 निर्धन कन्याओं का निःशुल्क विवाह संपन्न कराकर उन्हें सम्मानपूर्वक नया जीवन प्रदान करना है। समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना ही नहीं, सनातन धर्म के प्रचार में भगवानों के स्वरूप दरसा कर समाज में झांकी कलाकारों के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना तथा उनकी कला, सम्मान और सामाजिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना भी है। समिति निरंतर झांकी कलाकारों के हित,सम्मान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रही है। समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि समाज सेवा ही समिति का मुख्य उद्देश्य है और सभी पदाधिकारी पूर्ण समर्पण के साथ इस संकल्प को सफल बनाने में जुटे हैं वही संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि समिति झांकी कलाकारों के सम्मान,उनके अधिकारों तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर अथक प्रयास करती रहेगी और उन्हें नई पहचान दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल, उपाध्यक्ष अमरजीत,उपाध्यक्ष जगदीश (गुरु),महामंत्री अमर सिंह,महामंत्री अंकित बालाजी, मंत्री सूरज,कोषाध्यक्ष वैभव ठाकुर,सलाहकार अमित सिंह, मीडिया प्रभारी शिव जायसवाल,सह मीडिया प्रभारी शोभित पांडेय एवं बउवा तिलक धारी मौजूद रहे।


