ललितपुर
बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल
जिला समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और आर्थिक सहयोग का किया ऐलान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला, विधानसभा, सेक्टर एवं बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक रविवार को जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में समीक्षा अधिकारी एवं मुख्य अतिथि लालाराम अहिरवार तथा झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगइयां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती के संगठनात्मक निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा को मजबूत बनाकर बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और आमजन के बीच पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध एड.ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता रामदयाल मनहर ने किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में दीपक अहिरवार, रामसिंह कुशवाहा, तनसुराम अहिरवार एवं केहर सिंह गौतम (मंडल प्रभारी, झांसी मंडल) उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए थे। उन्होंने अंबेडकर ग्राम योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि बसपा शासनकाल में गांवों में सड़क, नाली, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों जैसी बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ तथा सामाजिक न्याय और रोजगार को प्राथमिकता दी गई। बैठक में जिला महासचिव छोटेलाल प्रजापति, विधानसभा प्रभारी देवेंद्र अहिरवार, जिला संयोजक (पिछड़ा भाईचारा) राकेश कुशवाहा, कल्याण सिंह पटेल, हरिराम श्रीवास, मुहम्मद फैयाज, हरिशंकर बंटी, इंद्रजीत गौतम, राघवेंद्र सिंह बघेल, राघवेंद्र सिंह जरया, परम नारायण पाल एड., कालूराम गुड़ा, अशोक गौतम, देशपत सिंह गौतम, धनीराम अहिरवार, सुनील कुमार, अभिषेक गौतम, डा.अनीस खान, संतोष कुमार, निधि एड. जिला कोषाध्यक्ष, कृपाल गौतम (पत्रकार) सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।



