खैरथल

जिला खाध सुरक्षा विभाग की कार्यवाही

मुण्डावर में 4 प्रतिष्ठानों से लिए सैम्पल,जांच के लिए भेजे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा : खाद्य सुरक्षा विभाग जिला खैरथल तिजारा ने जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अतुल प्रकाश के दिशा निर्देश में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अरविंद गेट की गाइडेंस में मुंडावर कस्बे में लिए नमूने।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि काफी दिनों से आ रही शिकायतो पर संज्ञान लेते हुए मुंडावर तहसील में 4 प्रतिष्ठानों स्थान से अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।
मेसर्स दिनेश कुमार मयंक कुमार किराना स्टोर मुंडावर उमा शंकर गुप्ता पुत्र श्री शत्रुघ्न गुप्ता उम्र 55 वर्ष की दुकान से खुले सरसों के तेल, मैसर्स शर्मा मिष्ठान भंडार पंकज कुमार पुत्र श्री पुरनचंद से बर्फी मावा मिठाई, मैसर्स मुंडावर सरस पार्लर और फास्ट फूड सेंटर नफे सिंह पुत्र लहरी राम उम्र 49 वर्ष से पनीर, मेसर्स एसके स्टोर संजय कुमार जांगिड़ पुत्र श्री श्यामलाल उम्र 40वर्ष से मिक्स फ्रूट जूस का सैंपल लेकर खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। सभी खाद्य व्यापारियों को साफ सफाई के निर्देश जारी किए गए।
खाद्य प्रयोगशाला के रिपोर्ट आने के पश्चात एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के तहत प्रतिष्ठानों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button