बरेली
पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन आमंत्रित
निर्धारित प्रारूप में जानकारी भर कर 15 जुलाई तक करें आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 (26 जनवरी, 2027) को घोषित किए जाने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारों के लिए पात्र एवं सुयोग्य व्यक्तियों से नामांकन/संस्तुतियाँ आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारी और अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम एवं द्वितीय को पद्म पुरस्कारों हेतु महानुभाव/महानुभावों का नाम प्रस्तावित करने एवं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के संबंध में साइटेशन वांछित सूचनाओं के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
जनपद के ऐसे सभी सुयोग्य एवं पात्र व्यक्ति, जो निर्धारित अहर्ताओं को पूर्ण करते हों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान दिया हो, वे 26 जनवरी, 2027 को घोषित किए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारों हेतु अपना नामांकन/संस्तुति निर्धारित प्रपत्र (प्रोफार्मा) में निर्धारित अभिलेखों सहित 15 जुलाई तक प्रेषित कर सकते हैं।


