जालौन

डीएम ने मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई। गुरुवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई पहुंचकर नव प्रारंभ हुई सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सहज चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें उपचार के लिए अन्य जनपदों की ओर न जाना पड़े। जिलाधिकारी ने ओपीडी व्यवस्थाओं, पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण तथा मरीजों की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के प्रारंभ होने से जालौन सहित आसपास के जनपदों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी तथा गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए दूरस्थ शहरों की निर्भरता कम होगी। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, चिकित्सकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button