हजारीबाग

बालेदवरी विस्थापन मुद्दे पर सांसद की पहल ग्रामीणों और एनटीपीसी प्रबंधन के बीच हुई सार्थक वार्ता।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हज़ारीबाग बड़कागांव प्रखंड के बालेदवरी गांव में एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर शुक्रवार को ग्रामीणों एवं एनटीपीसी प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान विस्थापन, पुनर्वास और ग्रामीणों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि अपने पूर्व के बालेदवरी दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें एनटीपीसी परियोजना से जुड़े विस्थापन के मुद्दे पर अपनी चिंताओं और मांगों से अवगत कराया था तथा प्रबंधन के साथ वार्ता कराने का आग्रह किया था। उसी आग्रह के क्रम में उन्होंने दोनों पक्षों के बीच यह सार्थक संवाद कराया। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी प्रमुख मांग रखते हुए कहा कि पूरे बालेदवरी गांव का एक साथ विस्थापन कर सभी परिवारों को एक ही स्थान पर न्यू बालेदवरी” के नाम से सामूहिक रूप से बसाया जाए, ताकि गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक एकता अक्षुण्ण बनी रहे। इसके अलावा पुनर्वास एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें भी ग्रामीणों द्वारा रखी गईं। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वे ग्रामीणों की भावनाओं और हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनटीपीसी प्रबंधन ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक पहल करेगा और न्यायसंगत समाधान की दिशा में आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह एवं बेलतू मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह सहित ग्रामीण और एनटीपीसी के अधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button