पाकुड़

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों व जवानों को दिए गए आवश्यक निर्देश

Police administration on alert regarding the Jharkhand Regional Worker Competitive Examination; necessary instructions issued to officers and personnel.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर पाकुड़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस केंद्र, पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों एवं जवानों को परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मियों को 19 जुलाई की सुबह 6 बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने को कहा गया है। साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र एवं अन्य परीक्षा सामग्री को सुरक्षित कोषागार/वज्रगृह के लिए रवाना होने तक परीक्षा केंद्र पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को फ्रिस्किंग के दौरान जेएसएससी (JSSC) की एजेंसी को पूरा सहयोग देने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने देने के निर्देश भी दिए गए। गश्ती दल को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले कोषागार स्थित अपने दंडाधिकारी को प्रतिवेदित करते हुए परीक्षा सामग्री को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद दंडाधिकारी के साथ परीक्षा सामग्री को सुरक्षित कोषागार/वज्रगृह तक पहुंचाना भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button