संदीप त्यागी रसम बने शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय मंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
नवी मुंबई वासी स्थित उत्तराखंड भवन में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक में शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने नवनियुक्त पदाधिकारियो की घोषणा की
बैठक का संचालन शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री रवि कटारिया ने किया अध्यक्षता प्रमोद ने की
राष्ट्रीय पदाधिकारियो की घोषणा करते हुए शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत कोतवाल ने संदीप त्यागी रसम के संगठन हित में निरंतर प्रयासों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय मंत्री घोषित किया
मुम्बई मे आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक मे शामिल रहे संदीप त्यागी रसम ने इस अवसर पर संगठन व पदाधिकारियों द्वारा जताये गए विश्वास पर खरा उतरने की भरसक प्रयास करने का आश्वासन दिया
राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने पिछले डेढ़ वर्ष के अंतराल में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी देशभर से उपस्थित हुए पदाधिकारियो के समक्ष रखी राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रदेशवार ऑनलाइन बैठके संदीप त्यागी रसम द्वारा संचालित की जा रही हैं जिसके लिए संदीप त्यागी रसम की सराहना की गई
समापन सत्र मे देश भर से पधारे सभी पदाधिकारियो को अपने आराध्य देव की लघु मूर्तियां भेंट स्वरूप प्रदान की गयी जिसे सभी ने ईश्वरीय आशीर्वाद के रूप मे स्वीकार किया
दो दिवसीय इस कार्यक्रम में आलोक स्वरूप व राजेश राय को संरक्षक, चंद्र प्रकाश चौहान व साकेश शर्मा उपाध्यक्ष, विराज मजमूदार मुख्य कोऑर्डिनेटर शांति कार्ड व शाश्वत बाजार, रितेश बिजोरिया शाश्वत प्रांगण (वैलनेस) के संयोजक, समीरा परवेज को डिजाइन व योजना का संयोजक, मनी मल्तारे, राजीव बागची मनोज के, प्रसाद कुमारन, अमित शाह, अमित अग्रवाल, राजू मर्सिया, राहुल उपाध्याय, चेतना मित्तल व काशीनाथ आदि के पदों की घोषणा की गई
कार्यक्रम मे देशभर से सदस्यों ने भाग लिया जिनमें मुख्य रूप से प्रमोद कुमार आलोक स्वरूप संजय शर्मा प्रशांत कोतवाल रवि कटारिया,विराज मजूमदार , चंद्र प्रकाश चौहान ,संदीप त्यागी रसम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे
निवेदक
संदीप त्यागी रसम




