यूपी सिडको अध्यक्ष वाई.पी. सिंह ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के पिलखुवा में किया भाजपा शक्ति का प्रदर्शन
वाई पी सिंह के दौरे से गरमाई धौलाना विधानसभा की राजनीति ,जनसंपर्क पर हुई अहम चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़ । जनपद हापुड़ के पिलखुवा में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार में सिडको मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वाई.पी. सिंह का आगमन हुआ । उनके अचानक दौरे ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है । सिड़को मंत्री वाई पी सिंह पहले धौलाना विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव पहुंचे । उन्होंने शोकसभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी ।
इसके बाद वाई.पी. सिंह का काफिला पिलखुवा स्थित हिमालय इंडस्ट्री पहुंचा, जहां पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा विनय अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत किया । यहां भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारिक जगत के कई प्रतिष्ठित चेहरे एक साथ नजर आए। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा , नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, कोषाध्यक्ष अंशुल मित्तल ,अजीत तोमर, मीडिया प्रभारी अमित टोंक , मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, जिला मंत्री नवीन तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और उद्योगपति मौजूद रहे।
बैठक के दौरान वाई.पी. सिंह ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क अभियान और क्षेत्रीय विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों से भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया। व्यापारियों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया और विभिन्न व्यापारिक विषयों पर चर्चा की।
आपको बता दें कि वाई.पी. सिंह लंबे समय तक पिलखुवा और धौलाना विधानसभा से जुड़े रहे हैं और साठा चौरासी क्षेत्र के निवासी होने के कारण यहां के व्यापारी, उद्योगपति और भाजपा कार्यकर्ताओं से उनका वर्षों पुराना संबंध है।



